लातेहार, अप्रैल 24 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में गर्मी के उफान पर होते ही कई चापानल खराब हो गया है। वैसे चापानल पानी देना बन्द कर दिया है। ग्रामीणों के इस भीषण गर्मी में हलक सूखने लगा है। पेयजल का संकट ग्रामीणों को परेशान कर दिया है। मोरवाई कला के मुखिया आशीष कुमार सिंह ने बताया कि पूरे पंचायत में लगभग 20 चापानल खराब है। आंगनबाड़ी और स्कूल सहित अन्य जगहों पर चापानल खराब है, लेकिन उसका रिपेयर कराने में जल्दबाजी नही दिखाई जा रही है। उन्होने बताया कि विभागीय अधिकारियों को इससे अवगत कराते हुए खराब चापानल की मरम्मत कराने की मांग की गई है। इधर उक्का मांड के लेदगाई में नन्दलाल सिंह के घर के पास भी चापानल खराब है। अन्य पंचायतों में भी कई चापानल के खराब रहने की सूचना मिल रही है। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सहायक अभियंता प्रशांत कुमार पांडेय ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.