लातेहार, मार्च 20 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार के दिन कई घण्टे बिजली गुल रही। बिजली के अभाव में उपभोक्ताओं को तो परेशानी झेलनी पड़ी, बिजली पर आधारित दुकाने भी ठप रही। दुकानदारो को काफी नुकसान हुआ। इससे उनमे नाराजगी देखी गई। लोगो के अनुसार पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे से बरवाडीह की बिजली गुल हो गई। जो शाम तक रही। इधर विद्युत सहायक अभियंता अमित कुमार ने बताया कि पोखराहा- सुदना के बीच मे बिजली तार में फॉल्ट आ जाने से बरवाडीह में बिजली बाधित हो गई। बता दे कि बिजली तार में हमेशा फ़ॉल्ट आ जाती है। इससे उपभोक्ता आजिज हो गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.