लातेहार, मई 16 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था नही सुधर रही है। शुक्रवार को भी लगभग चार घण्टे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस भीषण गर्मी में लोग बेहाल रहे। वहीं बिजली पर आधारित दुकानें भी प्रभावित हो गई। बारिश शुरू होने से पहले ही बिजली गुल हो गई। विद्युत कर्मियो ने बताया कि ग्रिड से ही बिजली आपूर्ति बंद की गई। बता दे कि आंधी - पानी से बुधवार से लेकर गुरुवार दोपहर 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित थी। शुक्रवार को भी घण्टो बिजली नही रही । रोज बिजली गुल होने से उपभोक्ता काफी परेशान हो गए हैं। बिजली आपूर्ति व्यवस्था खराब रहने के खिलाफ लोगो मे गुस्सा भी देखा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...