लातेहार, अगस्त 23 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में रविवार को सीओ लवकेश सिंह ने पुलिस बल के सहयोग से छापामारी कर अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया है। मामले में किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। एनजीटी रोक के बावजूद नदी से अवैध खनन कर बालू को ट्रैक्टर से बरवाडीह लाया गया था और खुलेआम बाजार मुख्य सड़क के किनारे गिराया जा रहा था। सीओ लवकेश सिंह ने बताया कि इसकी गुप्त सूचना मिलते ही वहां बिना देर किए छापामारी की गई । उस समय अवैध बालू को ट्रैक्टर से गिराने की तैयारी चल रही थी,लेकिन इससे पहले अवैध बालू लदे उस ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया। अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को थाना को सुपुर्द कर दिया गया है। थाना में इसके खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। सीओ ने कहा कि किस नदी से बालू अवैध खनन कर लाया गया था,यह पता नहीं चल पाया है। एनजीटी रोक के बावजूद बाल...