लातेहार, मार्च 6 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के जामा मस्जिद में गुरुवार की रात तरावीह का आयोजन किया गया। रमजान के 15 वें दिन पूरा होने पर तरावीह आयोजित हुई। इसमे हाफिज जनाब रहमत साहब ने कुरान शरीफ पढ़े। उनके साथ अकीदत मन्दों ने भी उसे पढा। हाफिज रहमत ने कहा कि रमजान पवित्र का महीना है। सारे अकीदतमंद इबादत करें। जिससे देश -दुनियां में सुख शांति और अमन चैन रहे। मौके पर कमिटी के सदर जनाब नाशीर खान, सेग्रेटरी गुलाम सरवर ,नायफ सदर राजू रहमान, नायफ सेक्रेटरी मोहसिन अली, खजांची सादिक, अली गुलाम असगर ,फिरोज अहमद मुन्ना, संजर अली, पपन खान, रिंकू खान, कलीम कुरैशी, अख्तर खान, मुर्तुजा अंसारी सहित कई लोग मौजूद थे। इससे पहले अकीदत मन्दों ने हाफीम जनाब रहमत साहब को बुके देकर सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.