लातेहार, मार्च 16 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह- चिरिमिरी रेल लाइन का निर्माण इस वर्ष आरम्भ हो जाएगा। रेलवे विभाग की ओर से इस बारे में कागजी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। चतरा के सांसद कालीचरण सिंह ने बरवाडीह स्टेशन पर शनिवार की रात पुरुलिया- आनन्द बिहार नई साप्ताहिक एक्सप्रेस के स्वागत समारोह में यह बातें कही। इस एक्सप्रेस को सांसद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होने समारोह में कहा कि मंत्रिमंडल में बरवाडीह - चिरिमिरी रेल लाइन निर्माण पास हो गया है। नीति आयोग में उसे भेजा गया है। रेल लाइन निर्माण की कागजी प्रक्रिया तेजी के साथ की जा रही है। जुलाई - अगस्त 2026 में इस रेल लाइन के निर्माण कार्य आरम्भ निश्चित रूप से हो जाएगा। रेलमंत्री खुद इस रेल परियोजना को लेकर गम्भीर हैं। सांसद ने कहा कि नई साप्ताहिक पुरुलिया-आनन्द बिहार एक्सप्रेस को सप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.