लातेहार, दिसम्बर 26 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह लैम्पस क्रय केंद्र में साहूकार द्वारा धान बेचने की सूचना मिली है। साहूकार कई हथकण्डे को अपना कर धान बेचने में सफल हो जा रहे हैं। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार कई साहूकार हैं जो सस्ते दर पर किसानों से पूर्व में धान खरीदी कर रखे हुए हैं। उक्त धान को क्रय केंद्र में बेचने के लिए वाहनों से लाते अक्सर देखा जा रहा है। पूर्व में वह कई किसानों का रजिस्ट्रेशन भी कराने में सफल हो गए हैं। जो कभी कभार धान की खेती करते हैं। इधर लैम्पस समिति के अध्यक्ष ब्रह्मदेव सिंह ने कहा कि वैसे कुछ साहूकार अपने खेत की रसीद पर लाकर धान बेच रहे हैं। इस पर नजर रखी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.