लातेहार, मार्च 13 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के कई रेलवे क्वॉर्टरों में बिजली तार काफी जर्जर हो गया है। जर्जर तार से हमेशा शॉर्ट शर्किट होने का भय रेल कर्मियो में बना रहता है, लेकिन पुराने जर्जर तार को हटा कर नया तार नही लगाया जा रहा है। कई रेल कर्मियों ने बताया कि वर्षो पहले क्वॉर्टरों में बिजली तार वायरिंग की गई थी। जो काफी पूराना हो गया है। क्वॉर्टर में पुराने तार से ठीक ढंग से बिजली आपूर्ति नही हो पाती है। लगभग आधा क्वॉर्टरों में जर्जर तार को बदल कर नये सिरे से बिजली वायरिंग की गई थी, लेकिन कई क्वॉर्टरों में यह कहकर नया तार नही लगाया गया कि अभी डबल क्वॉर्टरों में नया तार नही लगाना है। बाद में उन क्वॉर्टरों में वायरिंग होगी। रेल कर्मियों ने बताया कि क्वॉर्टरों में बिजली आपूर्ति के लिए उन्हें अपने स्तर से नया तार लगाना पड़ता है। व्यव...