लातेहार, फरवरी 9 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह अंचल कार्यालय में कई वर्षों से अमीन का पद खाली है। सरकारी स्तर पर अमीन की पदस्थापना कर जमीन की मापी कार्य को दुरुस्त नही किया जा रहा है। वैसे जमीन मालिको को काफी दिक्कत हो रही है। विभागीय रिपोर्ट के अनुसार अंचल कार्यालय में करीब दस साल पहले सरकारी अमीन पदस्थापित था, लेकिन उनका सेवानिवृत होने के बाद उनकी जगह किसी दूसरे अमीन की पदस्थाना अब तक नही हो पाई है। प्राइवेट स्तर पर अमीन रख कर किसी तरह भूमि सीमांकन का कार्य चलाया जा रहा है। कई भूमि मालिको को जमीन की मापी कराने के इंतजार में रहना पड़ता है। कब तक सरकारी स्तर पर अमीन की पदस्थापना होगी, यह भूमि मालिको के लिए बड़ा सवाल बन गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.