बरवाडीह अंचल कार्यालय का एसपी ने किया निरीक्षण, अभिलेखों व लंबित मामलों की समीक्षा
लातेहार, सितम्बर 21 -- लातेहार,संवाददाता। एसपी कुमार गौरव ने सोमवार को बरवाडीह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय के विभिन्न कार्यों व अभिलेखों की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान कार्यालय में संधारित सभी महत्वपूर्ण अभिलेखों, विभिन्न पंजियों तथा लंबित कांडों के निष्पादन की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। एसपी ने संबंधित पदाधिकारियों से लंबित मामलों के संबंध में जानकारी लेते हुए उनके त्वरित निष्पादन करने का दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालय से संबंधित अभिलेखों एवं पंजियों का संधारण अद्यतन एवं व्यवस्थित तरीके से किया जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर संबंधित जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सके। लंबित मामलों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखने को कहा गया। निरीक्षण के क्रम में कार्यालय परि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.