लातेहार, अप्रैल 22 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह शहरी क्षेत्र में 45 दिन में रसोई गैस बुकिंग होने से उपभोक्ता काफी परेशान हैं। इतने दिन गैस नही चल रहा है। उससे पहले गैस खत्म हो जा रहा है। लोगो को अपने घरों में खाना - नाश्ता बनाने में काफी दिक्कत हो रही है। कई लोगो ने बताया कि बरवाडीह, रेलवे कॉलोनी बभनडीह, चमरडीहा और खुरा, गढ़वाटांड़ शहरी क्षेत्र में आता है, लेकिन गैस वितरण में इसे ग्रामीण क्षेत्र की श्रेणी में रखा गया है। एक बार उपभोक्ता गैस ले रहे हैं तो उन्हें 45 दिन बाद गैस की बुकिंग का नियम होने की बात कही जा रही है, लेकिन 25 से 30 दिन में ही उपभोक्ताओं के गैस खत्म हो जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- ढाई महीने में भी नही मिला गैस, परेशानी वहीं व्यवस्था खराब रहने के कारण कई उपभोक्ताओं को बुकिंग के 45 दिन बाद भी गैस नही मिल रही है। उपभोक्ता काफी...