बरवाडीह : 14 स्वास्थ्य उपकेंद्रों में नर्स के भरोसे रोगियों का इलाज
लातेहार, मई 8 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के 14 स्वास्थ्य उपकेंद्र में नर्स के भरोसे रोगियों का इलाज चल रहा है। नर्सों को रोगियों के इलाज में काफी दिक्कत होती है। स्वास्थ्य उपकेंद्रों में इलाज की व्यवस्था ठीक नहीं रहने के कारण कई रोगी इलाज के लिए जाने से परहेज करते हैं। बरवाडीह के मंगरा, उक्कामांड, छेन्चा, मोरवाई, सैदुप, मुरु, केचकी, केड, खामिखास, नावाडीह, हेहेगड़ा सहित अन्य पंचायतों में रोगियों को हर संभव इलाज के लिए स्वास्थ्य उपकेंद्र खोले गए हैं। उन केंद्रों में डॉक्टरों को भी रोगियों के इलाज के लिए जाना है, ताकि रोगियों को समुचित इलाज हो सके, लेकिन डॉक्टरों की कमी के कारण डॉक्टर उन स्वास्थ्य उपकेंद्रों में रोगियों का इलाज के लिए नहीं जा पाते हैं। ऐसे में नर्सों द्वारा रोगियों को अपने ढंग से इलाज करना पड़ता है। ऐसे में रोगियों को सरका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.