लातेहार, मार्च 10 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में मनरेगाकर्मियों का करीब पांच महीने से मानदेय का भुगतान नहीं हो रहा है। मानदेय के अभाव में मनरेगाकर्मियों को काम करने में भारी दिक्कत हो रही है। कर्मियों के अनुसार मनरेगा जेई, रोजगार सेवक सहित अन्य मनरेगाकर्मियों का अक्तूबर 2025 से मानदेय भुगतान नहीं हो पाया है। जो रोजगार सेवक और अन्य कर्मियों का बरवाडीह से दूसरी जगह तबादला हो गया है, उनका भी मानदेय भुगतान बाकी चल रहा है। मनरेगा वीपीओ दिलशाद आलम ने कहा कि दिसंबर तक मानदेय भुगतान के लिए एफटीओ हो गया है। जल्द मनरेगाकर्मियों के खाते में मानदेय राशि चली जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.