लातेहार, फरवरी 21 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के पश्चिमी पूर्व जिप सदस्य सह भावी प्रत्याशी नाजिमा परवीन ने अधिकारियों से बस स्टैंड पर बन्द शौचालय को चालू कराने की मांग की है। उन्होने बताया कि लाखों रुपये से जब से उक्त सामुदायिक शौचालय का निर्माण हुआ है, उसी समय से उसमे ताले लटक रहे हैं। उसमे किसने ताला लगाया है, यह भी जांच का विषय है। लोगो और खासकर महिलाओं को शौचालय बन्द रखने से काफी दिक्कत हो रही है। उन्होने सवाल उठाते हुए कहा कि लाखों रुपये खर्च कर शौचालय को क्या बंद रखने के लिए बनाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.