लातेहार, मार्च 12 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में मनरेगा के तहत योजनाओं में काम करने वाले मनरेगा मजदूरों के मजदूरी भुगतान की स्थिति काफी खराब है। अभी वर्तमान में मनरेगा योजनाओं में काम करने वाले लगभग तीन हजार मजदूरों का करीब 50 लाख रुपये मजदूरी बाकी है। मजदूरों के बकाए मजदूरी राशि का भुगतान करने में देर की जा रही है। मजदूरों के समक्ष विकट स्थिति उत्पन्न हो गई है। मनरेगा योजनाओं में काम करने से मजदूरों का मोह भंग भी होने की बात कही जा रही है। मनरेगा के बीपीओ दिलशाद आलम ने बताया कि दिसंबर 2025 तक मजदूरों को मजदूरी राशि का भुगतान हुआ है। जनवरी 2026 से लेकर अब तक उन मजदूरों के मजदूरी राशि बाकी चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...