लातेहार, दिसम्बर 25 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह पुलिस ने तार चोरी के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तार चोरी करने में प्रयोग किए गए एक पियागो सवारी टेंपो को भी जब्त किया है। चोरी की गई छह बंडल तार को भी बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में सराईडीह के सुलेमान अंसारी, कुटमु के शक्तिमान उर्फ विकास गोस्वामी और सकेंद्र कुमार शामिल हैं। थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया कि 22 दिसंबर की रात कुटमू- बेतला मार्ग पर बंद एक घर से बाउंड्री करने वाला फंडिंग छह बंडल तार की चोरी की गई थी। 24 को गुप्त सूचना मिली कि तार चोरी करने में प्रयोग किये गए उक्त सवारी टेंपो सराईडीह में खड़ी है। उन्होंने बताया कि एसपी के आदेश पर एसडीपीओ भरत राम के नेतृत्व में छापामारी पुलिस दल का गठन किया गया। इसके बाद बिना देर किए वहां छापामारी की गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.