लातेहार, मार्च 7 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह विद्युत कार्यालय में पहुंच कर पोखरिकला के कई उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर से हजारों रुपये का बिल आने पर शुक्रवार को जमकर हल्ला - हंगामा मचाया और बिल में सुधार करने की मांग विभागीय अधिकारियों से की। संतोष कुमार,मुस्ताक मियां,गुफरान अंसारी, ईनुष अंसारी,शिव कुमार आदि कई उपभोक्ताओ ने बताया कि एक महीने पहले उनके घरों में नया स्मार्ट मीटर लगाया गया है। उक्त मीटर लगते ही किसी को 15 हजार, किसी को 20 से 30 हजार और किसी को 45 से भी ज्यादा बिजली बिल उनका आ रहा है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर एक महीने में इतना बिजली बिल कैसे हो गया है। मीटर में कोई गड़बड़ी है या फिर ज्यादा बिल भेज दिया जा रहा है। सभी उपभोक्ता गरीब हैं, इतना बिल भेजने से वह काफी परेशान हो गए हैं। बिल जमा करना उनके लिए मुश्किल है। उन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.