लातेहार, अप्रैल 22 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। पलामू टाइगर रिजर्व के छिपादोहर पश्चिमी वन क्षेत्र के बरवाडीह मोरवाईकला के जंगलों में मंगलवार की सुबह महुआ चुनने के दौरान जंगली भैंसा के हमले में दो महिलाओं की मौत हो गई। उनमें 50 वर्षीया शांति देवी और 64 वर्षीया शिलामनिया देवी शामिल है। बरवाडीह पुलिस ने उन दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है। जबकि सोमवार को लात जंगल में जंगली भैंसा ने छातो देवी को घायल कर दिया। घायल महिला का एमआरएमसीएच डालटनगंज अस्पताल में इलाज चल रहा है। फॉरेस्टर रजनीश कुमार सिंह और मुखिया आशीष कुमार सिंह ने बताया कि मोरवाई कला की सब बीट दक्षिणी भाग एक के सोहदाग जंगल मे शिला मनिया देवी और मोरवाई खुर्द की गुरी करम जंगल मे शांति देवी सुबह महुआ चुनने गई थी। यह भी पढ़ें- कोडरमा के लुकैया ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.