लातेहार, फरवरी 20 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के आयुष राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय केंद्र में हमेशा ताला लटका रहता है। इससे रोगियों को नियमित रूप से इलाज नही हो पाता है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को उक्त औषधालय में अपराह्न करीब 12:45 बजे ताला लटकता रहा। उस समय औषधालय में ताला बंद था। उसमे उस समय कोई कर्मी नही थे। बताया जाता है कि जो रोगी इलाज के लिए आए थे, आयुर्वेदिक औषधालय में ताला बंद देख लौट गए। आस-पास के लोगो ने बताया कि नियमित रूप से इस औषधालय को नही खोला जाता है। एक कर्मी आते हैं, लेकिन इस दिन नही आये हैं। औषधालय बन्द रहने से रोगियों को लौटना लाजिमी है। लोगो ने औषधालय को नियमित रूप से खोलने और उसमे रोगियों के इलाज की व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग सम्बन्धित अधिकारियों से की है। ताकि इस औषधालय का लाभ रोगियों को ठीक ढंग से मिल सके।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.