लातेहार, दिसम्बर 4 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह अंचल विभाग में राजस्व कर्मचारियों की कमी रहने से जमीन सम्बन्धित कार्य प्रभावित हो रहे हैं। वर्तमान में सिर्फ पांच राजस्व कर्मचारी पदस्थापित हैं। जबकि पांच और राजस्व कर्मचारी होना चाहिए था। अंचल कार्यालय के अनुसार बरवाडीह में 10 हल्का में 16 पंचायत है। कम से कम सभी 10 हल्का में राजस्व कर्मचारियों की पदस्थापना होनी चाहिए थी, लेकिन पांच राजस्व कर्मचारी का पद खाली है। एक - एक राजस्व कर्मचारी को दो,तीन और चार पंचायत का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। ऐसे में किस तरह जमीन सम्बन्धित कार्यो का समय पर निष्पादन होता होगा, यह समझा जा सकता है। राजस्व वसूली के कार्यो पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। सीओ लवकेश सिंह ने राजस्व कर्मचारियों की कमी रहने की पुष्टि की है। कहा कि एक राजस्व कर्मचारी अभिषेक कुमार योगदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.