बरवाअड्डा में जब्त एक हजार टन से अधिक कोयला गायब
धनबाद, मई 3 -- वर्ष 2023 में बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के बड़ा पिछड़ी स्थित कंचन टॉकीज के पास एक चहारदीवारी के अंदर 1030.95 टन जब्त कोयला गायब होने के मामले में जिला खनन विभाग ने अपनी जांच रिपोर्ट जिला परिषद को सौंप दी है। मामले में कहा गया है कि छापेमारी में जब्त कोयला को बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के बड़ा पिछड़ी कंचन टॉकीज निवासी आशुतोष रजक को जिम्मानामा दिया गया था। उक्त चहादीवारी में रखा कोयला धीरे-धीरे गायब हो गया है। इसे लेकर संबंधित व्यक्ति पर सरकारी संपत्ति और राजस्व को हुए नुकसान के मद्देनजर बरवाअड्डा थाना में दुबारा प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है। गौरतलब है कि छापेमारी कर करीब 1030.95 टन कच्चा कोयला जब्त किया गया था। इस मामले में प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी। हालांकि, बाद में की गई जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। रिपोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.