धनबाद, फरवरी 19 -- बरवाअड्डा में किसान विकास संघ की ओर से आयोजित किसान चौक के 34वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर धनबाद जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह मुख्य अतिथि थीं। उन्होंने समाजसेवी स्वर्गीय रंजीत बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। उनके सामाजिक योगदान को नमन किया। शारदा सिंह ने कहा कि रंजीत बाबू जैसे समाजसेवियों का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। समारोह में किसान विकास संघ के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह उर्फ गुड्डू जी, सुजीत सिंह चौधरी सहित कई गणमान्य समाजसेवी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लोगों ने रंजीत बाबू के आदर्शों पर चलने का संकल्प भी लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.