छपरा, अप्रैल 8 -- 13 दाउदपुर के बरवां गांव में सड़क किनारे नीचे लटकता जर्जर बिजली का केबल को दिखाते ग्रामीण दाउदपुर (मांझी)। दाउदपुर विद्युत प्रशाखा क्षेत्र के बरवां गांव में बिजली विभाग की लापरवाही से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। सुखारी नाथ मंदिर के दक्षिण स्थित छित्रवलिया रोड किनारे एक पोल से खिसककर बिजली का केबल करीब छह फीट की ऊंचाई पर लटक रहा है। केबल की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी है और कई जगह से तार बाहर निकल आए हैं, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों की जान जोखिम में पड़ गई है। ग्रामीणों के अनुसार, बाहर निकले तारों को स्थानीय स्तर पर जोड़कर किसी तरह बिजली आपूर्ति जारी रखी जा रही है, जो बेहद खतरनाक है। स्थानीय निवासी व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शिव बालक सिंह और बिंदेश्वरी शर्मा समेत अन्य लोगों ने बताया कि नंगे तार के संपर्क में आने से कभी भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.