अलीगढ़, फरवरी 23 -- बरला, संवाददाता। बरला थाना क्षेत्र में आत्महत्या की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले 12 दिनों के भीतर क्षेत्र में आत्महत्या का यह 7वां मामला सामने आया है, जिससे पूरे इलाके में दहशत और चिंता का माहौल है। ताजा मामले में एक विवाहिता ने मामूली पारिवारिक विवाद के बाद आलू की फसल में डाली जाने वाली जहरीली दवा का सेवन कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्र की रहने वाली राखी उम्र 30 वर्ष, पत्नी हरेंद्र उर्फ सोनू, का अपनी सास के साथ सोने की अंगूठी को लेकर विवाद हो गया था। ग्रामीणों के मुताबिक, यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि आवेश में आकर राखी ने घर में रखी आलू की 'हरी आल' नष्ट करने वाली जहरीली दवा पी ली। इलाज के दौरान तोड़ा दम: हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन में निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहाँ से उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.