बरला गांव में रक्तदान शिविर में 27 लोगों ने किया रक्तदान
मुजफ्फर नगर, जून 29 -- छपार। दुर्गा ब्लड बैंक, मुजफ्फरनगर द्वारा आज बरला गांव में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। दुर्गा ब्लड बैंक के डॉ अंकित कुमार समस्त टीम के साथ पहुंचे। यह शिविर डॉक्टर आर. के. भारद्वाज एवं डॉक्टर इकराम के सौजन्य से आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में कुल 27 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। चिकित्सकों ने बताया कि एक यूनिट रक्त से कई जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है, इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए। यह भी पढ़ें- बरला गांव में रक्तदान शिविर में 27 लोगों ने किया रक्तदान यह भी पढ़ें- महागामा में रक्तदान शिविर, 26 यूनिट रक्त संग्रह
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.