मुजफ्फर नगर, जनवरी 24 -- बरला इण्टर कॉलेज में स्थापना दिवस 2026 के अवसर पर एक भव्य एवं समारोहपूर्वक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को उत्तर प्रदेश के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध कला-संस्कृति, सांस्कृतिक विरासत तथा वर्तमान विकास यात्रा से अवगत कराना रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे प्रदेश के गौरवशाली अतीत से प्रेरणा लेते हुए शिक्षा, अनुशासन एवं परिश्रम के माध्यम से प्रदेश व राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहभागी बनें। उप-प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह ने अपने विस्तृत उद्बोधन में उत्तर प्रदेश की कला, संस्कृति, साहित्य, ऐतिहासिक विरासत तथा आधुनिक विकास की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रदेश की पहचान पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.