बरलंगा में श्रद्धा, आस्था और उत्साह से मनाया गया शिव मंडा पर्व
रामगढ़, अप्रैल 20 -- गोला, निज प्रतिनिधि। बरलंगा थाना क्षेत्र के डीमरा में बीती रात भगवान शिव और माता पार्वती की भक्ति का महापर्व मंडा पूजा बड़े ही श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। रात्री में पश्चिम बंगाल क्षेत्र से आए छऊ नृत्य पार्टी के कलाकारों ने धर्म व पौराणिक कथाओं पर आधारित एक से बढ़कर एक छऊ नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का भरपुर मनोरंजन किया। वहीं अहले सुबह दर्जनों श्रद्धालुओं ने जलते अंगारों पर नंगे पांव चलकर भगवान शिव के प्रति अपनी अटूट भक्ति और विश्वास का अनोखा प्रदर्शन किया। इस अलौकिक दृश्य को देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े। यह भी पढ़ें- उरूगुट्टू के झूलन-मेला में उमड़ी भीड़ मंडा पर्व को लेकर भोक्ता पांच दिनों तक निर्जला उपवास रखकर अपनी मनोकामना की प्रज्ञपति के लिए भगवान शिव की आराधना की। अंतिम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.