रामगढ़, अप्रैल 22 -- गोला, निज प्रतिनिधि। बरलंगा थाना क्षेत्र के सरगडीह गांव में बीती रात पारंपरिक शिव मंडा पूजा सह मेला बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, जिप सदस्य रेखा सोरेन व मुखिया प्रभाष प्रकाश सिहं ने किया। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का स्थानीय युवाओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में बंगाल से आए कलाकारों ने आकर्षक लोक-नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सुबह दर्जनों भक्तों ने दहकते अंगारों पर चलकर अपनी अटूट आस्था और विश्वास का अद्भुत प्रदर्शन किया, जो पूरे आयोजन का मुख्य आकर्षण रहा। मौके पर कपलेश्वर महतो, सुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.