रामगढ़, अप्रैल 16 -- गोला, निज प्रतिनिधि। बरलंगा थाना क्षेत्र के उपरबरगा गांव में आयोजित मंडा पूजा सह मेला बुधवार की रात संपन्न हो गया। मंडा पूजा मेला के दौरान आस्था, विश्वास, तपस्या और उत्साह का अदभुत नजारा देखने को मिला। आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सैकड़ों भक्तों ने दहकते अंगारों पर नंगे पांव चलकर भगवान शिव के प्रति अटूट विश्वास प्रकट किया। निर्जला व्रत रखकर भक्तों ने भगवान शिव के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा प्रकट की। इस पारंपरिक कठिन साधना वाले पर्व में ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न गांवों की अपार भीड़ जुटी। काफी संख्या में श्रद्धालु यहां पूजा अर्चना करने पहुंचे। मेले की खास आकर्षण देर रात को पश्चिम बंगाल क्षेत्र से आई छऊ नृत्य टीमों की प्रस्तुति रही। कलाकारों ने सर्प का रूप धारण कर रोमांचक नृत्य प्रस्तुत किया, जो दर्शको...