रामगढ़, मार्च 28 -- गोला, निज प्रतिनिधि। बरलंगा थाना क्षेत्र के ऊपरवरगा गांव में पारायण समिति की ओर से आयोजित नौ दिवसीय रामायण नौपारायण पाठ का समापन शनिवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हो गया। समापन के अवसर पर यहां भंडारा व नगर भ्रमण का आयोजन हुआ। इस दौरान पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के गगनभेदी नारों से वातावरण गुंजायमान हो गया। कार्यक्रम के दौरान पूरे नौ दिनों तक हरि मंदिर परिसर में रामकथा का सजीव और भावपूर्ण वाचन किया गया। पंडित सुधीर दास बाबा जी ने भगवान राम के जन्म से लेकर अयोध्या कांड तक की कथा को सरल और प्रेरणादायी शैली में प्रस्तुत किया। उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र, त्याग, मर्यादा और कर्तव्यनिष्ठा को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। उनकी वाणी से श्रोतागण भाव-विभोर हो उठे और आत्मिक शांति का अनुभव किया। प्रवचन करते ...