रामगढ़, फरवरी 18 -- गोला, निज प्रतिनिधि। बरलंगा थाना क्षेत्र के रौरौ गांव में बुधवार को भूमि विवाद मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन ग्रामीणों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं डीमरा के बिरहोरडीह में दो भाई में हुई खुनी संघर्ष मामले में एक भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी रामसागर बेदिया पिता स्व मटनू बेदिया ने अपने सगे भाई को टांगी से हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया है। पहली घटना में मुख्यमंत्री के चचेरी बहन जिप सदस्य रेखा सोरेन पिता स्व शंकर सोरेन, ग्राम-नेमरा ने बरलंगा थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि मेरे बड़े पिताजी स्व राजा राम सोरेन ने रौ रौ गांव में जमीन खरीदी थी। उसके बाद स्थानीय कुछ लोगों को फसल लगाने के लिए दे दिया। जब तक बड़े पिताजी जिंदा रहे उनक...