रामगढ़, अप्रैल 6 -- गोला, निज प्रतिनिधि। बरलंगा थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर जब्त किया है। सोवार की संध्या गुप्त सूचना पर थाना प्रभारी अशोक कुमार ने हारूबेड़ा रेलवे फाटक के पास छापेमारी कर अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर को पकड़ा हैं। हालांकि पुलिस को देखकर ट्रैक्टर चालक और मजदूर मौके से फरार हो गए। जब्त किए गए ट्रैक्टर को थाना लाया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध बालू संचालकों में हड़कंप मच गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जानकारी अंचलाधिकारी और जिला खनन पदाधिकारी को दे दी है। अधिकारियों के निर्देश पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है कि बरलंगा थाना क्षेत्र से होकर गुजरी स्वर्ण रेखा नदी से इन दिनों बड़े पैमाने पर बालू का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। जिससे सरकार को लाख...