रामगढ़, फरवरी 15 -- गोला, निज प्रतिनिधि। बरलंगा थाना क्षेत्र की एक महिला ने थाना में आवेदन देकर पुरबटांड़ निवासी शिव शंकर सिंह व अभिमन्यु सिंह पर मारपीट व छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उक्त दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। इधर उक्त दोनों आरोपियों ने थाना में आवेदन देकर कहा कि वे दोनों महिला के पति को दिए उधार राशि को मांगने के लिए उसके घर गए थे। उधर में दिए पैसे की मांग करने पर महिला ने हम दोनों पर मारपीट व छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया है। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.