रामगढ़, मार्च 19 -- गोला, निज प्रतिनिधि। रामनवमी, सरहुल एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से गुरुवार को बरलंगा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी अशोक कुमार ने की। बैठक में अंचलाधिकारी सीताराम महतो, जिप सदस्य रेखा सोरेन, गुणाधर साहू, मुन्ना पाण्डेय, सुधीर दास बाबाजी, कपिलेश्वर महतो, संतोष साहू, त्रिलोचन प्रजापति सहित बरलंगा, उपरबरगा, नावाडीह व सरगडीह के रामनवमी समिति के सदस्य उपस्थित रहे। थाना प्रभारी ने कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए पर्व मनाएं और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। प्रशासन द्वारा जुलूस के निर्धारित मार्ग, समय सीमा, ध्वनि नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और किसी भी संद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.