धनबाद, मई 28 -- धनबाद। बरमसिया के छठ तालाब स्थित आसपास रह रहे लोगों को बुधवार को पांच घंटे बिजली संकट का सामना करना पड़ा। एक फेज बिजली चली गई। इससे लोग अधिक परेशान हो गए। खराबी की सूचना देने के बाद भी लोगों को अधिक देर तक बिजली संकट का सामना करना पड़ा। बिजली सुबह 10 बजे गई जो दोपहर तीन बजे के बाद आपूर्ति की गई। तब जाकर लोगों को राहत मिली। विभाग के अभियंता का कहना है कि क्षेत्र में फ्यूज उड़ गया। इस कारण क्षेत्र में रह रहे लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- पेज चार की लीड यह भी पढ़ें- पेज चार की लीड

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...