पाकुड़, मार्च 19 -- महेशपुर प्रखंड के बरमसिया गांव में गुरुवार को चैती काली पूजा बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गांव के दो अलग-अलग स्थानों पर मां काली की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। पूरे गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा और हर ओर जयकारों की गूंज सुनाई देती रही। इस संबंध में स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बरमसिया गांव में चैती काली पूजा की परंपरा सदियों से चली आ रही है, जिसे आज भी पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ निभाया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, यह पूजा न केवल धार्मिक महत्व रखती है, बल्कि गांव की एकता और सामाजिक समरसता का भी प्रतीक है। ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी मां काली की प्रतिमा स्थापित कर पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा संपन्न कराई गई। साथ ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.