बरमसिया दुहाटांड़ में मारपीट, युवक गंभीर
धनबाद, जून 10 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। बरमसिया शक्ति नगर में कुछ युवकों ने एकजुट होकर पड़ोस की महिलाओं पर हमला कर दिया। बचाव में आए एक महिला के पुत्र के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले में दुहाटांड़ की ललिता देवी ने शक्ति नगर के सूरज यादव उर्फ गोलू उसका भाई विपुल यादव, पिंटू रजक उसके दो भाई विक्की रजक व विकास रजक के खिलाफ मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को दिए शिकायत में ललिता ने बताया कि वह पड़ोस की रीता देवी और गुलाबी देवी के साथ बैठी थी। उसी समय आरोपी वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर तीनों महिलाओं के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच ललिता का पुत्र रवि पासवान घर से निकला तो लोहे के रॉड से जान मारने की नीयत से उस पर भी हमला बोल दिया। जाते-जाते उनके दूसरे पुत्र राजेश पासवान तथा, सूरज पासवान, रोहित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.