धनबाद, मार्च 7 -- धनबाद, वरीय संवाददाता। बरमसिया गोलीकांड मामले में पुलिस ने शुक्रवार को चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। होली के दिन मजदूरी का पैसा मांगने पर बरमसिया के त्रिमूर्ति सदन के रहने वाले विष्णु शर्मा व उनके दोस्त पुष्पक मिश्रा को ठेकेदार विकास वर्मा उर्फ विकास लाला ने गोली मार दी थी। ठेकेदार के गुर्गों ने विष्णु के साथ आए अरुण कुमार का सिर फोड़ दिया था। सभी घायल एसएनएमएमसीएच में इलाजरत हैं। सिटी एसपी रित्विक श्रीवास्तव ने शुक्रवार को बताया कि बरमसिया के फुटबॉल ग्राउंड में बुधवार को दो पक्षों के बीच मारपीट व गोली चलने की सूचना मिली। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस घटनास्थल पहुंची तो पता चला कि आपसी विवाद में विष्णु कुमार के पैर की जांघ और पुष्पक कुमार के पेट में गोली लगी है। एसएनएमएमसीएच में एक पक्ष के विष्णु कुमार व दूसरे प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.