बरमसिया-आसनबनी मार्ग पर सड़क हादसे में घायल सेटलमेंट कर्मी की मौत
दुमका, अगस्त 29 -- शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि। बरमसिया-आसनबनी मार्ग में भालपहाड़ी के पास हुई सड़क दुर्घटना में घायल रांची सेटलमेंट कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत हो गई।घटना 23 अगस्त की है। रानीश्वर पाटजोर निवासी संजय माल उम्र करीब 44 वर्ष मारुति कार से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान भालपहाड़ी के पास अज्ञात वाहन द्वारा चकमा दिए जाने से उनकी मारुति दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।सूचना पर शिकारीपाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायल को इलाज के लिए दुमका सदर अस्पताल भेजा। गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया था।रांची में इलाज के दौरान शुक्रवार को अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.