देवघर, जनवरी 30 -- देवघर। नगर थाना क्षेत्र के बरमसिया बायपास रोड पर गुरुवार शाम बुलेट-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान देवघर रेलवे स्टेशन के समीप निवासी 18 वर्षीय हर्षित कुमार के रूप में की गई है। वहीं घायल युवक की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो पाई थी। बताया जाता है कि घायल को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने गंभीर स्थिति देखते हुए वार्ड में भर्ती कर लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना उस समय हुई जब हर्षित कुमार अपने बाइक से बरमसिया की ओर जा रहे थे। उसी दौरान एक बुलेट बाइक देवघर रेलवे स्टेशन की ओर आ रही थी, जिसमें चालक के अलावा दो अन्य युवक सवार थे। दोनों बाइकें आमने-सामने टकरा गईं, जिससे हर्षित कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बुलेट सव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.