बिहारशरीफ, मार्च 31 -- बरबीघा-सरमेरा रोड में टॉल प्लाजा के पास ट्रक में लगी आग केबिन और इंजन जलकर राख, लाखों का हुआ नुकसान वाहन मालिक ने कहा, इंजन में शॉर्ट सर्किट से हादसा शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के बरबीघा-सरमेरा मुख्य मार्ग पर उस समय अफरातफरी मच गई , जब केवटी थाना क्षेत्र के गोड्डी गांव के समीप टॉल प्लाजा के पास एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ट्रक की केबिन व इंजन पूरी तरह जलकर राख हो गया। हादसे में केबिन में रखा करीब 50 हजार रुपये नकद सहित लगभग 6 लाख रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। जानकारी के अनुसार ट्रक मेंहूस थाना क्षेत्र के माफो गांव निवासी अनिल यादव का बताया जा रहा है। ट्रक मालिक ने बताया कि उनका ट्रक गिट्टी-पत्थर लेकर शेखपुरा से दरभंगा की ओर जा रहा था। इसी दौरान गोड्ड...