बिहारशरीफ, अप्रैल 4 -- बरबीघा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जयरामपुर थाना क्षेत्र के बढ़नपुरा गांव के पास शनिवार को ट्रेन की चपेट मं आकर 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गयी। मृतक की पहचान किशोरी यादव के रूप में की गयी है। इस ट्रैक पर इस तरह की यह पहली घटना है। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह में वे रेलवे ट्रैक के पास किसी काम से गये थे। तभी ट्रेन की चपेट में आ गये। अस्पताल ले जाने से पहले की उनकी मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी लाली कुमारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...