बरबीघा: जानलेवा हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
बिहारशरीफ, जून 22 -- बरबीघा: जानलेवा हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार शेखपुरा , हिन्दुस्तान संवाददाता। बरबीघा थाना क्षेत्र के पिंजड़ी गांव में दो माह पूर्व खेत की मेढ़ पर सहजन का पेड़ लगाने को लेकर हुए विवाद के दौरान किसान पर जानलेवा हमला करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पिंजड़ी गांव निवासी कौशल सिंह के पुत्र गणेश कुमार के रूप में की गई है। घटना के संबंध में घायल किसान साकेत भूषण के भाई शशिशेखर कुमार ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप है कि खेत की मेढ़ पर सहजन का पेड़ लगाने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था, जिसके बाद हमलावरों ने साकेत भूषण के पेट पर धारदार पसूली से जानलेवा वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस मामले में गणेश कुमार सहित तीन लोग नामजद अभियुक्त थे। पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.