औरंगाबाद, दिसम्बर 27 -- रफीगंज प्रखंड के बरपा गांव स्थित श्रीराम लक्ष्मण जानकी ठाकुरबाड़ी में 9 जनवरी से आयोजित होने वाले महाअखंड यज्ञ कीर्तन की तैयारी जोर शोर से चल रही है। आयोजन मंडल के अनुसार महाअखंड यज्ञ कीर्तन की शुरुआत कलश शोभा यात्रा से होगी और यह आयोजन लगातार 51 दिनों तक चलेगा। कार्यक्रम का समापन एक मार्च को किया जाएगा। इस दौरान 24 घंटे तक हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे और हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे का अखंड कीर्तन होगा। आयोजन को लेकर गांव और आसपास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...