दरभंगा, मई 19 -- महेश कानोडिया,कुशेश्वरस्थान। थाना क्षेत्र की बरना पंचायत के मैंठा गांव में पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने शराब तस्करी में संलिप्त तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। वह समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाने के बस्ती पट्टी महुआ निवासी दिलीप राय का पुत्र अर्जुन राय (30) है। शराब बरामदगी मामले को लेकर सोमवार को एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने थाना परिसर में प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मैंठा गांव स्थित एक मकई के खेत में विदेशी शराब की बड़ी खेप छिपाकर रखी गई है और उसे तस्करों द्वारा ठिकाने लगाने की तैयारी चल रही है।सूचना यह भी पढ़ें- सुखानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्क्रैप लदे ट्रक से 209 लीटर विदेशी शराब बरामद मिलते ही थाना अध्यक्ष गौरव प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम के साथ बताए गए स्थान...