मैनपुरी, मार्च 3 -- कस्बा के मैन मार्केट व सब्जी मंडी रोड पर अतिक्रमणकारियों ने कब्जा कर लिया है। आए दिन जाम लगने से दुकानदारों में झगड़ा होता रहता है। सड़क व फुटपाथ पर हुए कब्जा को हटवाने की मांग लोगों ने प्रशासन से की है, जिससे जाम से निजात मिल सके। चेयरमैन शशि योगेंद्र गुप्ता ने सब्जी मंडी व मैन मार्केट को सही व स्वच्छ करने का काम किया है। सब्जी मंडी में सभी रास्ते खराब स्थिति में थे। उनकी मरम्मत कराई गई है। वहीं व्यवस्थित रूप से दुकानों को लगवा दिया गया है, जिसके बाद भी सब्जी विक्रेता व अन्य दुकानदारों ने फुटपाथ पर कब्जा कर रखा है, जिससे आए दिन सब्जी मंडी रोड पर जाम की स्थिति बनी रहती और दुकानदारों में आपस में भी झगड़ा हो जाता है। वहीं राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत द्वारा कई बार दुकानदारों पर जुर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.