गौरीगंज, मई 5 -- अमेठी, संवाददाता। गौरीगंज तहसील क्षेत्र के बरनाटीकर गांव में करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से जिला ग्राम्य विकास संस्थान का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए जमीन के पुनर्ग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जिलाधिकारी संजय चौहान द्वारा भूमि हस्तांतरण संबंधी आदेश जारी किए जाने के बाद निर्माण कार्य का रास्ता साफ हो गया है। प्रदेश सरकार ने अपने बजट में जिला ग्राम्य विकास संस्थान के निर्माण की घोषणा की थी। जिसके बाद प्रशासन स्तर पर भूमि चिन्हांकन और पुनर्ग्रहण की प्रक्रिया शुरू की गई। अब बरनाटीकर गांव की सरकारी भूमि ग्राम्य विकास विभाग को अंतरित कर दी गई है। जारी आदेश के अनुसार गौरीगंज के बरनाटीकर की गाटा संख्या 1014 रकबा 1.0703 हेक्टेयर तथा गाटा संख्या 1010 रकबा 0.0329 हेक्टेयर भूमि जिला ग्राम्य विकास संस्थान के निर्माण के लिए उप...