रांची, मार्च 1 -- रांची। अहिबरन भवन में रविवार को बरनवाल सेवा ट्रस्ट द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समाज के लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में पारंपरिक होली गीतों और मनोरंजक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया, जिस पर लोग घंटों झूमते रहे। कार्यक्रम में महापौर रोशनी खलखो, विधायक नवीन जायसवाल, पार्षद प्रदीप अग्रवाल, डॉ टीपी वर्णवाल, अरविंद कुमार, मनोज, मोतीलाल, पवन बरनवाल, अजीत, उमेश, अनुज, अनिल, ईरा बरनवाल, रितू, मीरा, खुशबू बरनवाल समेत अन्य शामिल हुए। समारोह का समापन सामूहिक सहभोज के साथ हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...