मुंगेर, मार्च 3 -- मुंगेर, एक संवाददाता। होली महापर्व के अवसर पर बरनवाल समाज, मुंगेर की ओर से होली मिलन सह पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन बरनवाल सेवा सदर, माधोपुर में हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुंगेर एवं जमालपुर के बरनवाल समाज के सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया। यह आयोजन श्री भारतवर्षीय बरनवाल वैश्य महासभा से सम्बद्ध इकाई के तत्वावधान में संपन्न हुआ। अहिबरन महाराजा के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन से हुआ शुभारंभ: समारोह की शुरुआत समाज के आराध्य अहिबरन महाराजा के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। यह संयुक्त रूप से समाज के संरक्षक राजेश कुमार, अध्यक्ष अंजनी कुमार बरनवाल एवं सामाजिक कार्यकर्ता विष्णु प्रसाद बरनवाल द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति: कार्यक्रम में विश...