दरभंगा, अप्रैल 10 -- गौड़ाबौराम। जमालपुर थाना क्षेत्र के बरदीपुर मल्लाह टोली पर हुए हमले की घटना से दहशतजदा परिवार गांव से पलायन कर गये हैं। बरदीपुर मल्लाह टोली से पलायन कर चुकी महिलाओं का एक जत्था जमालपुर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्र जलई थाना के बघवा गांव में शरण लिए हुए हैं। बता दें कि जमालपुर थाना क्षेत्र के कोसी दियारा स्थित बरदीपुर गांव के मल्लाह टोली पर कुछ बदमाशों ने गत बुधवार की सुबह हमला कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार बदमाशों ने घरों में घुसकर महिलाओं से छेड़खानी की और कई सामान लूटकर ले गये। हमलावरों की शिकार हुई पूजा देवी, मंजू देवी, पिंकी देवी, मंजूला देवी, अंजू देवी, मुन्नी देवी आदि ने बताया कि बरदीपुर के रामप्रकाश राय,चंद्रशेखर राय, रामविलास राय, धीरज राय व शशि राय के नेतृत्व में 50 से अधिक बदमाशों ने उनके टोले पर हमला कर दि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.